राष्ट्रपति सचिवालय

प्रेस विज्ञप्ति

प्रविष्टि तिथि: 18 JUL 2017 1:16PM by PIB Delhi
 

 

 

राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर, संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के अधीन श्री एम वेंकैया नायडू का मंत्रिपरिषद से इस्तीफा तुरंत प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

 

इसके अलावा प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि -

  • केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाएगा।

 

  • केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा सूचना और प्रसारण मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाएगा।

 

 

वीके/पीसी/एसके-3027


(रिलीज़ आईडी: 1495908) आगंतुक पटल : 53