रक्षा मंत्रालय

रक्षा उत्पादन विभाग और जीएसएल के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर 

प्रविष्टि तिथि: 18 JUL 2017 8:17PM by PIB Delhi
 

 
एक मिनीरत्न, रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (डीपीएसयू) गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) ने आज यहां वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। रक्षा मंत्रालय के सचिव (रक्षा उत्पादन) श्री अशोक कुमार गुप्ता और जीएसएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) रियर एडमिरल (सेवानिवृत्त) शेखर मितल के बीच वार्षिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

इस वर्ष 'ऑपरेशंस से राजस्व' के लिए एमओयू लक्ष्य 1150 करोड़ रुपये का रखा गया है, जो वित्त वर्ष 2016-17 के 800 करोड़ रुपये से 43 फीसदी अधिक है। विशेष रूप से वित्तीय वर्ष 2016-17 में शिपयार्ड ने 1030 करोड़ का ऐतिहासिक उच्च वीओपी और 177 करोड़ का पीबीटी हासिल किया था। जीएसएल को एमओडी द्वारा 'बेस्ट परफाईपिंग शिपयार्ड' घोषित किया गया था। पीएटी को कुल लक्ष्य 13.30 प्रतिशत पर निर्धारित किया गया है।

'ऑपरेशन्स से राजस्व' निर्यात लक्ष्य 28 प्रतिशत तय किया गया है, जो डीपीएसयू शिपयार्ड में सबसे अधिक है।
 

 

****

 

वीके/केजे-3047

(रिलीज़ आईडी: 1496055) आगंतुक पटल : 35