वित्‍त मंत्रालय

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री श्री अरूण जेटली 22 जुलाई 2017 शनिवार को राष्‍ट्रीय राजधानी में ‘’22वें दिल्‍ली इक्‍नॉमिक्‍स सम्‍मेलन 2017’’ का उद्घाटन करेंगे ; सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री श्री थर्मन शंमुगरतनम ‘’इंडिया डेवल्‍पमेंट स्‍ट्रेटजी और इंटरनेशनल एंगेजमेंट पोस्‍ट – हाईपर ग्‍लोबलाइजेशन पर उद्घाटन भाषण देंगे’’।

प्रविष्टि तिथि: 19 JUL 2017 4:10PM by PIB Delhi
 
केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री श्री अरूण जेटली 22 जुलाई 2017 शनिवार को राष्‍ट्रीय राजधानी में ‘’22वें दिल्‍ली इक्‍नॉमिक्‍स सम्‍मेलन 2017’’ का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री श्री थर्मन शंमुगरतनम ‘’इंडिया डेवल्‍पमेंट स्‍ट्रेटजी और इंटरनेशनल एंगेजमेंट पोस्‍ट – हाईपर ग्‍लोबलाइजेशन पर उद्घाटन भाषण देंगे’’

इस एक दिन के सम्‍मेलन में पहला पूर्ण सत्र ‘फ्यूचर ऑफ कैश‘ पर होगा। इस विषय पर मुख्‍य वक्‍ता श्री केनथ एस रोगोफ, प्रोफेशर, अर्थशास्‍त्र हार्वर्ड विश्‍वविद्यालय होंगे। जबकि श्री विराल आचार्य, उप गर्वनर भारतीय रिजर्व बैंक सत्र के सभापति होंगे।

दूसरे सत्र में श्री नंदन नीलेकणि, पूर्व अध्‍यक्ष यूआईडीएआई ‘21 वीं सदी के तेल के रूप में डेटा: भारत का उत्तर’ पर व्‍याख्‍यान देंगे। इस सत्र के सभापति श्री बिबेक देबरॉय, सदस्‍य, नीति आयोग, भारत सरकार होंगे।

इसके बाद री क्‍लेमिंग क्रेडिबिलिटी और इफेक्टिवनेश : ‘द चैलेंज फॉर द इक्‍नॉमिक्‍स प्रोफेशन’ पर पैनल चर्चा होगी। जिसमें श्री थर्मन शंमुगरतनम, उप प्रधानमंत्री सिंगापुर, श्री केनथ एस रोगोफ, प्रोफेशर, अर्थशास्‍त्र हार्वर्ड विश्‍वविद्यालय, डॉ. मोनटेक सिंह आहलूवालिया, पूर्व उपाध्‍यक्ष, योजना आयोग और श्री विजय केलकर, पूर्व वित्‍त सचिव, भारत सरकार भाग लेंगे। इस सत्र के सभापति डॉ. अरविन्‍द सुब्रमणयन, मुख्‍य वित्‍त सलाहकार, भारत सरकार होंगे।
 

********



वीके/पीसी/एस – 3051

(रिलीज़ आईडी: 1496179) आगंतुक पटल : 36