गृह मंत्रालय

आंतरिक सुरक्षा हालात

प्रविष्टि तिथि: 19 JUL 2017 4:11PM by PIB Delhi

जम्मू कश्मीर में 2011 से लेकर 2017 तक (9 जुलाई 2017 तक) आतंकी हिंसा की घटनाओं, मारे गये नागरिकों/ सुरक्षाबलों के जवानों और आतंकवादियों की संख्या का विवरण इस प्रकार है:

साल

आतंकी हिंसा की घटनाएं

मारे गये आम नागरिक

शहीद हुए सुरक्षाकर्मी

मारे गये आतंकी

2011

340

31

33

100

2012

220

15

15

72

2013

170

15

53

67

2014

222

28

47

110

2015

208

17

39

108

2016

322

15

82

150

2017

(9 जुलाई तक)

172

12

38

95

              

वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) से प्रभावित क्षेत्रों में पिछले तीन वर्षों के दौरान (जुलाई 2014 से जुलाई 2017) हिंसा की घटनाओं में पहले के तीन वर्षों (जुलाई 2011 से जून 2014) की तुलना में 22.25 प्रतिशत (3999 से 3109) की कमी आयी। वहीं वामपंथी उग्रवादियों के मारे जाने की संख्या में पिछले तीन वर्षों (जुलाई 2011 से जून 2014) की तुलना में 78 प्रतिशत (228 से 406) की बढोतरी हुई।

वामपंथी उग्रवाद से पीडित राज्यों के मुख्य मंत्रियों के साथ गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 8 मई 2017 को एक बैठक की। इस बैठक में वामपंथी उग्रवाद के खात्मे से संबधित सुरक्षा और विकास के उपायों पर चर्चा की गई।

      उपरोक्त जानकारी श्री प्रभात झा द्वारा राज्यसभा में पूछे गये एक सवाल के जवाब में गृह राज्य मंत्री श्री हंसराज गंगाराम अहीर ने दी।  

वीके/केजे/एल - 3053

 


(रिलीज़ आईडी: 1496180) आगंतुक पटल : 32