प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
20 JUL 2017 2:02PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश की बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’
****
एकेटी/एचएस/बीएम/आरएसबी/एस
(रिलीज़ आईडी: 1496546)
आगंतुक पटल : 31