प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने श्री रामनाथ कोविंद को भारत का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
20 JUL 2017 5:35PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्री रामनाथ कोविंद को भारत का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘‘श्री रामनाथ कोविंद जी को भारत का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई। मैं उनके प्रेरक और उपयोगी कार्यकाल की कामना करता हूं।
मुझे खुशी है कि संसद सदस्यों और विभिन्न राज्यों के विधायकों ने श्री रामनाथ कोविंद जी का व्यापक समर्थन किया है।
मैं निर्वाचक मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं। मैं मीरा कुमार जी के अभियान के लिए भी उन्हें बधाई देता हूं, जो लोकतांत्रिक शिष्टाचार और मूल्यों के अनुकूल था, जिन पर हमें गर्व है।
****
एकेटी/एचएस/बीएम/आरएसबी/एस
(रिलीज़ आईडी: 1496547)
आगंतुक पटल : 37