कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय

एसीसी नियुक्तियां 

प्रविष्टि तिथि: 22 JUL 2017 6:36PM by PIB Delhi
 

मंत्रिमंडल की नियुक्‍ति समिति ने दो वर्षों की आरंभिक अवधि के लिए निम्नलिखित नियुक्तियों का अनुमोदन किया है।

  1. श्री संजय कोठारी, आईएएस, हरियाणा-78 बैच, )सेवानिवृत्‍त) वर्तमान में पब्लिक एंटरप्राइज सलेक्‍शन बोर्ड के अध्‍यक्ष को राष्‍ट्रपति का सचिव नियुक्‍त किया गया है।
  2. श्री भरत लाल, भारतीय विदेश सेवा )गुजरात-88 बैच) के अधिकारी की नियुक्ति राष्‍ट्रपति के संयुक्‍त सचिव पद पर की गई है।
  3. श्री अशोक मलिक, ऑर्ब्‍जवर रिसर्च फाउंडेशन, नई दिल्‍ली के विशिष्‍ट फैलो, राष्‍ट्रपति के प्रेस सचिव होंगे।

 

वीके/पीकेए/आरके-3096


(रिलीज़ आईडी: 1496756) आगंतुक पटल : 31