प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने काबुल में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

प्रविष्टि तिथि: 24 JUL 2017 4:35PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काबुल में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसके साथ ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अफगानिस्तान की सरकार और वहां के लोगों के प्रति एकजुटता भी व्यक्त की।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा ‘मैं काबुल में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मृतकों के परिजनो के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम अफगानिस्तान की सरकार और वहां की जनता के साथ एकजुट है।’

*****

एकेटी/एसएच/बीएम/एमएस


(रिलीज़ आईडी: 1497092) आगंतुक पटल : 32