उप राष्ट्रपति सचिवालय

उप -राष्‍ट्रपति ने प्रो यशपाल के निधन पर दु:ख जताया

प्रविष्टि तिथि: 26 JUL 2017 4:28PM by PIB Delhi

उप-राष्‍ट्रपति श्री एम हामिद अंसारी ने जाने-माने वैज्ञानिक प्रो. यशपाल के निधन पर दु:ख व्‍यक्‍त किया है। अपने शोक संदेश में उप राष्‍ट्रपति ने कहा कि प्रो. यशपाल ने विभिन्‍न पदों पर रहते हुए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास तथा देश में विवेकपूर्ण विचार और वैज्ञानिक मानसिकता के प्रसार में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई।

उप-राष्‍ट्रपति ने कहा है कि हमने एक महान वैज्ञानिक खो दिया है। उन्‍होंने प्रो. यशपाल के परिवार के शोकाकुल सदस्‍यों को संवेदना दी और प्रो. यशपाल की आात्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

वीके/एजे/एसके -3148


(रिलीज़ आईडी: 1497221) आगंतुक पटल : 36