प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री श्री एन. धर्मसिंह के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया 

प्रविष्टि तिथि: 27 JUL 2017 2:30PM by PIB Delhi

 


 
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री श्री एन. धर्मसिंह के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है।

प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, “कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री श्री एन. धर्मसिंह के निधन से मैं दु:खी हूं। दु:ख की इस घड़ी में, मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ है। श्री धर्मसिंह को कर्नाटक और राष्‍ट्रीय राजनीति का व्‍यापक अनुभव था। समाज के प्रति उनकी समर्पित सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा”।
 

****



एकेटी/एचएस/बीएम/एमएस

(रिलीज़ आईडी: 1497539) आगंतुक पटल : 26