कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
खरीफ फसलों का रकबा 791 लाख हेक्टेयर के पार
प्रविष्टि तिथि:
28 JUL 2017 6:26PM by PIB Delhi
| |
|
| |
|
राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक 28 जुलाई, 2017 तक 791 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी समय 765.79 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की गई थी।
यह जानकारी दी गई है कि 216.23 लाख हेक्टेयर में धान की बुवाई/रोपाई हुई है, जबकि 114.88 लाख हेक्टेयर में दलहन, 150.19 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज, 49.15 लाख हेक्टेयर में गन्ने और 111.55 लाख हेक्टेयर में कपास की बुवाई हुई है।
अब तक हुई बुवाई और पिछले साल इसी समय के दौरान हुई बुवाई का ब्यौरा नीचे दिया गया है:
लाख हेक्टेयर
|
फसल
|
2017-18 में बुवाई रकबा
|
2016-17 में बुवाई रकबा
|
|
धान
|
216.23
|
211.20
|
|
दलहन
|
114.88
|
107.44
|
|
मोटे अनाज
|
150.19
|
145.40
|
|
तिलहन
|
142.31
|
156.65
|
|
गन्ना
|
49.15
|
45.22
|
|
जूट एवं मेस्ता
|
7.03
|
7.55
|
|
कपास
|
111.55
|
92.33
|
|
कुल
|
791.34
|
765.79
|
|
***
वीके/एकेपी/आरएन-3194
|
(रिलीज़ आईडी: 1497672)
आगंतुक पटल : 42