वित्‍त मंत्रालय

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राष्‍ट्रीय राजधानी में 1 एवं 2 सितंबर, 2017 को आयोजित होने वाले कर अधिकारियों के दो दिवसीय सम्‍मेलन ‘राजस्‍व ज्ञानसंगम’ का उद्घाटन करेंगे 

प्रविष्टि तिथि: 31 JUL 2017 8:46PM by PIB Delhi

 


 
कर अधिकारियों का दो दिवसीय सम्‍मेलन ‘राजस्‍व ज्ञानसंगम’ नई दिल्‍ली स्‍थित विज्ञान भवन में 1 एवं 2 सितंबर, 2017 को आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1 सितंबर, 2017 को इस सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्‍मेलन में परिचर्चाओं के दौरान वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के साथ-साथ काले धन को बाहर निकालने के मसले पर भी ध्‍यान केंद्रित किया जाएगा। इस दो दिवसीय सम्‍मेलन के प्रथम दिन पहली बार राज्‍य सरकारों के कर अधिकारियों को भी जीएसटी से संबंधित मसलों पर विचार-विमर्श के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
 

 

****

 

वीके/आरआरएस/एसकेपी–3216

(रिलीज़ आईडी: 1497891) आगंतुक पटल : 34