गृह मंत्रालय

पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो का कल से राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के युवा पुलिस अधीक्षकों और सीएपीएफ के कमांडेंट्स के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 

प्रविष्टि तिथि: 31 JUL 2017 8:47PM by PIB Delhi
 
पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी) कल से यहां राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के युवा पुलिस अधीक्षकों और सीएपीएफ के कमांडेंट्स के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर रहा है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा विधि एवं न्याय मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। 

मीडिया को जानकारी देते हुए बीपीआर एंड डी में आईजी (आधुनिकीकरण) सुश्री अनुपमा नीलेकर चंद्रा ने कहा कि दिसंबर, 2015 में गुजरात में कच्छ के रण में आयोजित डीजी/आईजी के वार्षिक सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि युवा अधिकारियों को आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करना चाहिए। इसे ध्यान में रखते हुए बीपीआर एंड डी ने यह दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया है, जिसका विषय ‘प्रभावी पुलिस व्यवस्था के लिए प्रौद्योगिकीय सशक्तिकरण’ है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में प्रत्येक राज्य से 5 एसपी और 5 कमांडेंट रैंक के अधिकारी तथा प्रत्येक केंद्र शासित प्रदेश से एसपी रैंक के एक अधिकारी शामिल होंगे।
 

 

****

 

वीके/एमके/सीएस–3218

(रिलीज़ आईडी: 1497892) आगंतुक पटल : 27