प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने मुम्बई में मकान गिरने से हताहत लोगों के परिजनों को एकमुश्त राहत की घोषणा की
प्रविष्टि तिथि:
31 JUL 2017 12:42PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने घाटकोपर मुम्बई में एक भवन के गिरने से हादसे में मरे लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपये की राहत राशि मंजूर की है।
प्रधानमंत्री ने भवन गिरने से घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति के लिए भी 50 हजार रुपये की सहायता राशि मंजूर की है।
*****
अतुल तिवारी/हिमांशु सिंह/बाल्मीकि महतो/सुरेन्द्र शर्मा/ममता
(रिलीज़ आईडी: 1497917)
आगंतुक पटल : 29