प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने असम और राजस्‍थान के बाढ़ पीड़ित लोगों के लिये सहायता राशि की घोषणा की

प्रविष्टि तिथि: 31 JUL 2017 12:30PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम और राजस्‍थान में आई बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ने असम और राजस्‍थान में आई बाढ़ में गंभीर रूप से घायल प्रत्‍येक व्‍यक्ति के लिए 50 हजार रुपये की सहायता की भी घोषणा की है।  

 

*****

अतुल तिवारी/हिमांशु सिंह/बाल्‍मीकि महतो/सुरेन्‍द्र शर्मा/ममता


(रिलीज़ आईडी: 1497918) आगंतुक पटल : 29