प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री कल पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
31 JUL 2017 7:58PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल गुवाहाटी का दौरा करेंगे।
प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर राज्यों, विशेषकर असम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैण्ड और मणिपुर में बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की समीक्षा के लिए अनेक उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।
इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के इन बैठकों में उपस्थित रहने की संभावना है।
*****
अतुल तिवारी/हिमांशु सिंह/बाल्मीकि महतो/सुरेन्द्र शर्मा/ममता
(रिलीज़ आईडी: 1497920)
आगंतुक पटल : 35