प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने उस्‍ताद हुसैन सईदुद्दीन डागर के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया

प्रविष्टि तिथि: 31 JUL 2017 6:40PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने विख्‍यात हिन्‍दुस्‍तानी शास्‍त्रीय गायक उस्‍ताद सईदुद्दीन डागर के निधन पर शोक जताया है।

 अपने सन्‍देश में प्रधानमंत्री ने कहा - “उस्‍ताद हुसैन सईदुद्दीन डागर के निधन से दु:ख पंहुचा है। हिन्‍दुस्‍तानी शास्‍त्रीय संगीत में उनका योगदान पीढ़ी-दर-पीढ़ी याद किया जाएगा।

 उस्‍ताद हुसैन सईदुद्दीन डागर के संगीत से भारत और दुनिया भर के लोग प्रभावित थे और संगीत प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा भी।“ 

 

*****

अतुल तिवारी/हिमांशु सिंह/बाल्‍मीकि महतो/सुरेन्‍द्र शर्मा/ममता


(रिलीज़ आईडी: 1497921) आगंतुक पटल : 44