प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने नगालैंड जीबी फेडरेशन के शिष्टमंडल से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 03 AUG 2017 6:25PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नगालैंड जीबी (गांव बुराह) फेडरेशन के 15 सदस्यीय शिष्टमंडल से मुलाकात की। नगालैंड जीबी फेडरेशन सभी नगा गांव के बुराह (गांव मुखियाओं) की एक संस्‍था है।

शिष्टमंडल के सदस्यों ने कहा कि वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करके प्रसन्न हुए और उन्होंने नगा शांति प्रक्रिया में प्रधानमंत्री को पूरे हृदय से सहयोग जाहिर किया। उन्होंने यह आशा भी व्यक्त की कि प्रधानमंत्री इस प्रक्रिया को इसके तर्कसंगत निष्कर्ष पर ले जाएंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि सभी सिविल सोसाइटी संगठन और जनजातियों ने शांति के लिए अपनी इच्छा जाहिर की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वे शिष्टमंडल से मिलकर प्रसन्न हैं और उन्हें यह भी जानकर प्रसन्‍नता हुई कि शिष्‍टमंडल के सदस्‍य शांति के साथ यहां पधारे हैं। प्रधानमंत्री ने प्रशंसा और सहयोग के लिए शिष्टमंडल का आभार व्‍यक्‍त किया।

******

अतुल तिवारी/हिमांशु सिंह/बाल्‍मीकि महतो/हरीश जैन


(रिलीज़ आईडी: 1498541) आगंतुक पटल : 48