जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय

पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय जनता से ग्रामीण स्वच्छता पर अभिनव सुझाव आमंत्रित कर रहा है

प्रविष्टि तिथि: 09 AUG 2017 4:08PM by PIB Delhi

पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय साफ सफाई की समस्याओं के समाधान के लिए आम जनता से समाधान आमंत्रित करने के वास्ते स्वच्छ भारत हेकेथॉन-स्वच्छाथॉन 1.0 आयोजित कर रहा है। यह कार्यक्रम 8 सिंतबर को आयोजित किया जाएगा और इसके लिए पोर्टल (http://innovate.mygov.in/swachhathon-1.0/) पर 2 अगस्त 2017 से ऑन लाइन प्रविष्टि भेजी जा रही है।

मंत्रालय का प्राथमिक लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवा हैं जो निम्नलिखित श्रेणियों में अभिनव समाधान भेज सकते हैं:

  1. पहाडी, सूखा, बाढ़ संभावित और दूर दराज के क्षेत्रों के लिए अभिनव, टिकाऊ, पर्यावरण अनुकूल और किफायती शौचालय प्रोद्योगिकी।
  2. शौचलयों के उपयोग की निगरानी के लिए तकनीकी समाधान।
  3. शौचालय के उपयोग करने और साफ सफाई के लिए व्यवहार में बदलाव लाने के वास्ते तकनीकी समाधान।
  4. स्कूल के शौचालयों के संचालन और प्रबंधन में सुधार के लिए अभिनव मॉडल और विधियां।
  5. महावारी स्वास्थ्य प्रबंधन (एमएचएम) के लिए अभिनव समाधान।
  6. मल के जल्दी से अपघटन के लिए अभिनव समाधान।

 

***

वीके/एमके/एमएम-3315


(रिलीज़ आईडी: 1498974) आगंतुक पटल : 47