प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर इसमें हिस्सा लेने वाली सभी महिलाओं एवं पुरुषों को सलाम किया; लोगों से '2022 तक न्यू इंडिया' के निर्माण की शपथ लेने का अनुरोध किया
प्रविष्टि तिथि:
09 AUG 2017 6:45PM by PIB Delhi
| |
| |
|
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर इसमें हिस्सा लेने वाली सभी महिलाओं एवं पुरुषों को सलाम किया है। प्रधानमंत्री ने लोगों से '2022 तक न्यू इंडिया' का निर्माण करने की शपथ लेने का भी अनुरोध किया।
प्रधानमंत्री ने कहा, 'ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हम इस आंदोलन में हिस्सा लेने वाली सभी महान महिलाओं एवं पुरुषों को सलाम करते हैं।
महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरा देश आजादी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक साथ आ गया था।
1942 में भारत को उपनिवेशवाद से आजाद कराने की जरूरत थी। आज 75 साल बाद मुद्दे अलग हैं। हमें भारत को गरीबी, गंदगी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद, सांप्रदायिकता से मुक्त कराने और 2022 तक 'नए भारत' का निर्माण करने की शपथ लेनी चाहिए।
हम कंधे से कंधा मिलाकर ऐसे भारत का निर्माण करें, जिस पर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को गर्व हो।
*****
अतुल तिवारी/हिमांशु सिंह/बाल्मीकि महतो/अर्जुन सिंह
|
(रिलीज़ आईडी: 1499044)
आगंतुक पटल : 48