वित्त मंत्रालय
चालू वित्त वर्ष 2017-18 में जुलाई, 2017 तक प्रत्यक्ष करों के संग्रह में 19.1 प्रतिशत की वृद्धि
प्रविष्टि तिथि:
09 AUG 2017 7:45PM by PIB Delhi
|
|
चालू वित्त वर्ष 2017-18 में जुलाई, 2017 तक प्रत्यक्ष करों के संग्रह में निरन्तर वृद्धि दर्ज की जा रही है। इस अवधि के दौरान प्रत्यक्ष करों का संग्रह (रिफंड के समायोजन के बाद) 1.90 लाख करोड़ रुपये का हुआ, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में हुए शुद्ध संग्रह की तुलना में 19.1 प्रतिशत अधिक है। यह संग्रह वित्त वर्ष 2017-18 के लिए तय प्रत्यक्ष करों के कुल बजट अनुमान (बी.ई.) का 19.5 प्रतिशत है।
जहां तक सकल राजस्व संग्रह के लिहाज से कॉरपोरेट आयकर (सीआईटी) और व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) की वृद्धि दर का सवाल है, सीआईटी की वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत और पीआईटी (एसआईटी सहित) की वृद्धि दर 17.5 प्रतिशत आंकी गई है। हालांकि, रिफंड के समायोजन के बाद सीआईटी के संग्रह में शुद्ध वृद्धि 23.2 प्रतिशत की हुई है, जबकि पीआईटी के संग्रह में 15.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल, 2017 से लेकर जुलाई, 2017 तक की अवधि के दौरान 61,920 करोड़ रुपये का रिफंड किया गया है, जो वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि के दौरान किए गए रिफंड की तुलना में 5.1 प्रतिशत कम है।
***
वीके/आरआरएस/डीके - 3328
|
(रिलीज़ आईडी: 1499064)
आगंतुक पटल : 27