राष्ट्रपति सचिवालय

राष्‍ट्रपति ने प्रो. सांवर लाल जाट के निधन पर शोक प्रकट किया राष्‍ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने संसद सदस्‍य प्रो. सांवर लाल जाट के निधन पर शोक प्रकट किया। राष्‍ट्रपति ने उनके पुत्र श्री कैलाश लांबा को भेजे गए शोक संदेश में कहा- ‘’मैं आपके पिता प्रो. सांवर लाल जाट की असामयिक मृत्‍यु का समाचार सुनकर निराश हूं।‘’ प्रो. जाट ने कई पदों पर रहते हुए देश की सेवा की, जिनमें प्रमुख हैं- संसद सदस्‍य, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्‍प राज्‍य मंत्री, राजस्‍थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और राजस्‍थान सरकार में राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार)। उनके निधन से देश ने एक महान नेता खो दिया है। वे समाज के जमीनी स्‍तर के लोगों से हमेशा जुड़े रहते थे। कृपया मेरी संवेदना स्‍वीकार करें और अपने परिवार के अन्‍य सदस्‍यों तक पहुंचाएं। इस अपूरणीय क्षति को सहने के लिए भगवान आपको शक्ति और साहस प्रदान करें। *** वीके/जेके/एमबी–3336

प्रविष्टि तिथि: 09 AUG 2017 8:39AM by PIB Delhi

राष्‍ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने संसद सदस्‍य प्रो. सांवर लाल जाट के निधन पर शोक प्रकट किया।

      राष्‍ट्रपति ने उनके पुत्र श्री कैलाश लांबा को भेजे गए शोक संदेश में कहा- ‘’मैं आपके पिता प्रो. सांवर लाल जाट की असामयिक मृत्‍यु का समाचार सुनकर निराश हूं।‘’

      प्रो. जाट ने कई पदों पर रहते हुए देश की सेवा की, जिनमें प्रमुख हैं- संसद सदस्‍य, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्‍प राज्‍य मंत्री, राजस्‍थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और राजस्‍थान सरकार में राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार)। उनके निधन से देश ने एक महान नेता खो दिया है। वे समाज के जमीनी स्‍तर के लोगों से हमेशा जुड़े रहते थे।

      कृपया मेरी संवेदना स्‍वीकार करें और अपने परिवार के अन्‍य सदस्‍यों तक पहुंचाएं। इस अपूरणीय क्षति को सहने के लिए भगवान आपको शक्ति और साहस प्रदान करें।

***

वीके/जेके/एमबी–3336

 


(रिलीज़ आईडी: 1499097) आगंतुक पटल : 33