प्रधानमंत्री कार्यालय

उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी के विदाई समारोह के अवसर पर राज्यसभा में प्रधानमंत्री का वक्तव्य।

प्रविष्टि तिथि: 10 AUG 2017 3:00PM by PIB Delhi
 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी के विदाई समारोह में राज्यसभा के अन्य सदस्यों के साथ शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री हामिद अंसारी के परिवार का सार्वजनिक जीवन में 100 से भी अधिक वर्षों का एक शानदार इतिहास रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उपराष्‍ट्रपति का कैरियर एक राजनयिक का था और उन्‍होंने उपराष्‍ट्रपति से कई अवसरों पर राजनयिक मुद्दों पर इस अनुभव का लाभ उठाया।

प्रधानमंत्री ने श्री हामिद अंसारी को अपनी शुभकामनाएं दीं।
 

******

अतुल तिवारी/शाहबाज हसीबी/बाल्‍मीकि महतो/अभय कुमार
 

(रिलीज़ आईडी: 1499127) आगंतुक पटल : 36