प्रधानमंत्री कार्यालय

संसद में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के विदाई कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का वक्तव्य

प्रविष्टि तिथि: 10 AUG 2017 8:00PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी की सराहना करते हुए कहा कि दस साल तक राज्यसभा को चेयरमैन के तौर पर चलाने के लिए उन्होंने अपने कौशल, धैर्य और बुद्धि का उपयोग किया। जहां हर परिस्थिति में शांत रहना होता है।

 श्री हामिद अंसारी के लिए आयोजित विदाई कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री अंसारी का लंबा सार्वजनिक जीवन विवादों से दूर रहा है।

 प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री अंसारी का परिवार कई पीढ़ियों से सार्वजनिक जीवन में रहा है। उन्होंने विशेष रूप से ब्रिगेडियर उस्मान को याद किया, जिन्होंने 1948 में देश की रक्षा करते हुए शहादत पाई थी।

 प्रधानमंत्री ने श्री अंसारी को सुझाव दिया कि राज्यसभा को चलाने के उनके लंबे अनुभव के आधार पर उन्हें इस संबंध में अपने विचारों को कलमबद्ध करना चाहिए कि ऊपरी सदन के कामकाज को कैसे और ज्यादा प्रभावी बनाया जा सकता है।

  *****

अतुल तिवारी/शाहबाज हसीबी/बाल्‍मीकि महतो/अर्जुन


(रिलीज़ आईडी: 1499361) आगंतुक पटल : 30