प्रधानमंत्री कार्यालय

भारत परिक्रमा पदयात्रा के सफल समापन पर श्री सीताराम केडिल्‍या ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात

प्रविष्टि तिथि: 11 AUG 2017 6:25PM by PIB Delhi

श्री सीताराम केडिल्‍या ने अपनी भारत परिक्रमा पदयात्रा के सफल समापन के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। श्री केडिल्‍या के अनुसार, उन्होंने 9 अगस्त 2012 को कन्याकुमारी से भारत परिक्रमा यात्रा शुरू की थी और इस साल 9 जुलाई को उन्‍होंने अपनी यात्रा पूरी की।

श्री केडिल्‍या ने कहा कि यात्रा के दौरान वह प्रत्‍यक्ष तौर पर 9,000 गांवों तक पहुंचे। उन्‍होंने यह भी कहा कि इस यात्रा का संदेश अप्रत्‍यक्ष तौर पर 20,000 अतिरिक्‍त गांवों तक पहुंचा। यात्रा के दौरान उन्होंने लाखों किसानों और ग्रामीण युवाओं से बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने केडिल्‍या के इस प्रयास की सराहना की और उन्‍हें भविष्‍य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी।

 

****

 

अतुल तिवारी/हिमांशु सिंह/बाल्‍मीकि महतो/संजीत चौधरी


(रिलीज़ आईडी: 1499519) आगंतुक पटल : 38