रक्षा मंत्रालय

‘मेक इन इंडिया’ के ‘मेक’ पर भारतीय सेना का सेमिनार: 12 अगस्‍त 2017

प्रविष्टि तिथि: 12 AUG 2017 5:07PM by PIB Delhi

‘मेक इन इंडिया’ पहल की परिकल्‍पना को अनुभव करने के लिए ‘मेक’ प्रक्रिया का प्रावधान एक महत्‍वपूर्ण स्‍तंभ हैं। पिछले एक वर्ष के दौरान भारतीय सेना ने निजी उद्यमों और शिक्षा एवं शोध संस्‍थानों के साथ विस्‍तृत बातचीत करके सुरक्षा प्रौद्योगिकी व शोध एवं विकास उन्‍मुख उत्‍पादों की मौजूद संभावनाओं की पहचान की है।

2016 में रक्षा मंत्रालय द्वारा अनुमोदित ‘मेक’ परियोजनाओं से उद्योग को अवगत कराने के लिए इसी तरह का सेमिनार अगस्‍त 2016 को आयोजित हुआ था। यह प्रक्रिया तभी से गतिशील है और इसके परिणाम अत्‍यधिक उत्‍साहवर्धक हैं।

इस दिशा में एक कदम के रूप में ‘मेक’ परियोजनाओं पर भारतीय सेना का दूसरा सेमिनार 12 अगस्‍त 2017 को नई दिल्‍ली स्थित इंडिया हेबिटेट सेंटर में भारतीय सेना और सीआईआई के संयुक्‍त तत्‍वावधान में आयोजित हुआ।

सेमिनार के दौरान सभास्‍थल पर रक्षा मंत्रालय (सेना) के समेकित मुख्‍यालयों के विभिन्‍न निदेशालयों द्वारा एक गोजमेज वार्ता का भी आयोजन हुआ। रक्षा मंत्रालय के साथ-साथ सेना के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने भी सेमिनार में हिस्‍सा लिया। सेमिनार में उद्योगों और शिक्षा एवं शोध क्षेत्र का उल्‍लेखनीय प्रतिनिधत्‍व रहा। 

***

 

वीके/जेके/डीवी – 3381


(रिलीज़ आईडी: 1499576) आगंतुक पटल : 35