प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने राज्‍य में बाढ़ की स्थिति के बारे में बिहार के मुख्‍यमंत्री से बात की : बिहार सरकार को सभी संभव सहायता का आश्‍वासन

प्रविष्टि तिथि: 14 AUG 2017 1:56PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने राज्‍य के कुछ हिस्‍सों में आई बाढ़ की स्थिति के बारे में बिहार के मुख्‍यमंत्री श्री नीतीश कुमार से बात की है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट में कहा कि बाढ़ के हालात पर काबू पाने के लिए केन्‍द्र सरकार ने बिहार सरकार को सभी संभव सहायता का आश्‍वासन दिया है साथ ही स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘बिहार के विभिन्‍न हिस्‍सों में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ मेरी सहानुभूति है। हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। केन्‍द्र ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए बिहार सरकार को हर संभव सहायता का आश्‍वासन दिया है। राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ का दल बिहार में हैं।’

 

*****

अतुल तिवारी/शाहबाज हसीबी/बाल्‍मीकि महतो/गौरव राघव


(रिलीज़ आईडी: 1499595) आगंतुक पटल : 27