उप राष्ट्रपति सचिवालय

तुर्कमेनिस्तान के मंत्रिमंडल के उपाध्यक्ष तथा विदेशी मंत्री ने भारत के उपराष्ट्रपति से मुलाकात की

दोनों ने द्विपक्षीय सम्बन्धों में सुधार की शपथ ली।

प्रविष्टि तिथि: 14 AUG 2017 4:47PM by PIB Delhi

तुर्कमेनिस्तान के मंत्रिमंडल के उपाध्यक्ष एवं विदेश मंत्री श्री रशिद मेरेदोव ने आज हैदराबाद हाउस में भारत के उपराष्ट्रपति श्री वेंकैंया नायडू से मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों देशों के अधिकारी तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे।

उपराष्ट्रपति ने बताया कि भारत और तुर्कमेनिस्तान के बीच मौजूदा व्यापार 100 मिलियन अमरीकी डॉलर का है, जो संभावना से कम है तथा भारत द्विपक्षीय व्यापार को और बढ़ाने का इच्छुक है। उन्होंने आगे कहा कि भारत की एक स्थायी तथा सक्रिय सरकार है और तुर्कमेनिस्तान प्राकृतिक संसाधनों में समृद्ध है तथा दोनों देशों को अपने लाभ के लिए साथ-साथ मिलकर चलना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि भारत तुर्कमेनिस्तान सहित बहुत से देशों के लिए स्वास्थ्य सेवा स्थान है और इसका अधिकतम लाभ उठाते हैं।

उपराष्ट्रपति ने योग अपनाने के लिए तुर्कमेनिस्तान सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने आगामी एशियाई आंतरिक खेलों तथा मार्शल आर्ट्स खेलों के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं।

***

 

वीके/जेएस/डीएस –3418


(रिलीज़ आईडी: 1499807) आगंतुक पटल : 31