राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति की पारसी नववर्ष की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं

प्रविष्टि तिथि: 16 AUG 2017 10:50AM by PIB Delhi

  राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने पारसी नववर्ष की पूर्व संध्या के अवसर पर बधाई संदेश दिया है। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि “पारसी नववर्ष के शुभ उपलक्ष्य पर मैं सभी देशवासियों विशेष रूप से मेरे पारसी भाईयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।  

 पारसी समुदाय ने राष्ट्र विकास और नवीन भारत निर्माण में अहम योगदान दिया है। यह समारोह हम सबके एक साथ आने और हमारी मिली-जुली और बहुवादी संस्कृति पर गर्व करने का एक अवसर है।

  मैं कामना करता हूं कि नववर्ष के संदेश वाहक के रूप में ये अनूठा पर्व हम सबके जीवन में हर्ष और समृद्धि लाए और समानता और बंधुत्व के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को ओर सशक्त करे।   

***

वीएल/एजे – 3431 


(रिलीज़ आईडी: 1499863) आगंतुक पटल : 32