प्रधानमंत्री कार्यालय

उत्‍कल एक्‍सप्रेस के पटरी से उतर जाने की दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने शोक व्‍यक्‍त किया

प्रविष्टि तिथि: 19 AUG 2017 8:55PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्‍तर प्रदेश के मुजफ़्फरनगर में उत्‍कल एक्‍सप्रेस के पटरी से उतर जाने की दुर्घटना पर शोक व्‍यक्‍त किया है। प्रधानमंत्री ने सूचना दी कि स्‍थिति की गहन समीक्षा की जा रही है साथ ही, रेल मंत्रालय एवं उत्‍तर प्रदेश सरकार जरूरी मदद पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

 प्रधानमंत्री ने कहा “उत्‍कल एक्‍सप्रेस के पटरी से उतर जाने की दुर्घटना से दु:ख पहुंचा। मृतकों के परिजनों के साथ मेरी संवेदना है।

 घायलों के जल्‍दी ठीक होने की मैं कामना करता हूं। रेल मंत्रालय स्‍थिति पर नज़र रखे हुए है। रेल मंत्रालय एवं उत्‍तर प्रदेश सरकार जरूरी मदद पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।”   

  

 *****

 अतुल तिवारी/हिमांशु सिंह/बाल्‍मीकि महतो


(रिलीज़ आईडी: 1500160) आगंतुक पटल : 34