उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश में हुई ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया
प्रविष्टि तिथि:
21 AUG 2017 2:34PM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडु ने उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के निकट खतौली में हुई पुरी हरिद्वार कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों के प्रति दु:ख व्यक्त किया है। अपने संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा है कि मैं उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के निकट पुरी हरिद्वार कलिंग उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हूं।
मैं समझता हूं कि रेल अधिकारी और उत्तर प्रदेश सरकार मृतकों के परिजनों को सभी सहायता तथा घायल व्यक्तियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करनेका काम कर रहे हैं।
मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने में देश के नागरिकों के साथ शरीक हूं और घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
******
वीके/एजी/एसके – 3479
(रिलीज़ आईडी: 1500176)
आगंतुक पटल : 28