रक्षा मंत्रालय

भारतीय सैन्य अकादमी में जेंटलमेन कैडेट का निधन

प्रविष्टि तिथि: 21 AUG 2017 4:22PM by PIB Delhi

भारतीय सैन्य अकादमी के प्रथम वर्ष के जेंटलमेन कैडेटों का प्रशिक्षण शिविर अभ्यास पहला कदम सहारनपुर जिले के बादशाही बाग चलाया जा रहा था। अभ्यास के दौरान दौड़ते हुए वापस आने के क्रम में पानी की कमी के कारण 7 जेंटलमेन कैडेटों की तबियत खराब हो गई। अभ्यास स्थल पर मौजूद चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी जेंटलमेन कैडेटों को प्रथम चिकित्सा उपाचार प्रदान किया गया और उन्हें देहरादून के सैनिक अस्पताल में एंबुलेंस और पैरामेडिकल दल के साथ पहुंचाया गया। जेंटलमेन कैडेट दीपक शर्मा की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें नजदीक के चिकित्सा केंद्र (लेहमेन अस्पताल), विकास नगर पहुंचाया गया। डॉक्टरों के बेहतर प्रयासों के बावजूद थकावट और शरीर में पानी की कमी से 18 अगस्त को 1.30 बजे अपराह्न जेंटलमेन कैडेट दीपक शर्मा का निधन हो गया।

इस बीच अन्य जेंटलमैंन कैडेटों को सैनिक अस्पताल देहरादून पहुंचाया गया और उनका इलाज किया गया। लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद दूसरे जेंटलमेन कैडेट नबीन कुमार छेत्री का निधन हो गया। सैनिक अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा श्री छेत्री का बेहतरीन ईलाज किया गया।

अलग-अलग समारोहों में दिवंगत जेंटलमेन कैडेटों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। सभी अधिकारी, जेसीओ तथा भारतीय सैन्य अकादमी के जैंटलमेन कैडेट उपस्थित थे। शेष जेंटलमेन कैडेटों का सैनिक अस्पताल में इलाज किया गया और उनकी हालत स्थिर है।

******

वीके/एजी/सीएस – 3483


(रिलीज़ आईडी: 1500226) आगंतुक पटल : 43