संस्कृति मंत्रालय
15 अगस्त, 2017 से 28 जनवरी, 2018 तक लाइबेरिया के कोटे डी आईवरी तथा गिनिया में भारत महोत्सव का आयोजन
प्रविष्टि तिथि:
21 AUG 2017 6:20PM by PIB Delhi
15 अगस्त, 2017 से 28 जनवरी, 2018 तक लाइबेरिया के कोटे डी आईवरी तथा गिनिया में भारत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। भारत महोत्सव में भारत की विविध संस्कृति यानी शास्त्रीय और लोक नृत्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। उत्सव कोटे डी आईवरी के चार शहरों – अबिदजान, यमासोउक्रो तथा ग्रेडबैसम और दालोआ तथा लाइबेरिया की राजधानी मोनरोविया तथा गिनिया की कोनाक्राई में आयोजित किया जाएगा। निम्नलिखित कार्यक्रम इस प्रकार हैं –
- डॉ. भवानी शंकर के नेतृत्व में समूह द्वारा भरतनाट्यम नृत्य (15-16 अगस्त, 2017)
- अस्वाथी नायर के नेतृत्व में समूह द्वारा मोहिनीअट्टम नृत्य (22-25 सितंबर, 2017) – नृत्य समूह मोनरोविया, लाइबेरिया में भी नृत्य प्रदर्शन करेगा
- अरूणाचल प्रदेश का लोक नृत्य रिनछिन दोमा का लोक नृत्य (27-30 अक्टूबर, 2017) – समूह गिनिया के कोनाक्राई में भी नृत्य प्रस्तुत करेगा।
- डी संजीता देवी के नेतृत्व में समूह द्वारा मणिपुरी नृत्य (26-28 जनवरी, 2018)
***
वीके/एजी/सीएस – 3490
(रिलीज़ आईडी: 1500263)
आगंतुक पटल : 37