प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा से दूरभाष पर बात की

प्रविष्टि तिथि: 18 AUG 2017 6:38PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउबा को कॉल कर दूरभाष पर बातचीत की है।

नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ में मारे गए लोगों के लिए प्रधानमंत्री ने शोक व्‍यक्‍त किया। उन्‍होंने हरसंभव राहत के लिए तैयारी का आश्‍वासन दिया।

******

अतुल तिवारी/हिमांशु सिंह/बाल्‍मीकि महतो 


(रिलीज़ आईडी: 1500333) आगंतुक पटल : 34