उप राष्ट्रपति सचिवालय
उप-राष्ट्रपति ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
24 AUG 2017 3:06PM by PIB Delhi
भारत के उप-राष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर लोगों को बधाई दी है। एक संदेश में उन्होंने कहा हमारे देश में भगवान गणेश को विद्वता, समृद्धि और सौभाग्य का साकार प्रतीक माना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी अच्छे कार्य और परियोजना के आरंभ से पहले भगवान गणेश के शुभ नाम का आह्वाहन करना एक सामान्य बात है।
उप-राष्ट्रपति के संदेश का मूल पाठ इस प्रकार है:
"मैं गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर देश के लोगों को बधाईयां और अपनी शुभकामनायें देता हूं। गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश का जन्म दिन माना जाता है। हमारे देश में भगवान गणेश को विद्वता, समृद्धि और सौभाग्य का साकार प्रतीक माना जाता है। देश भर में किसी भी अच्छे कार्य और परियोजना के आरंभ से पहले भगवान गणेश के शुभ नाम का आह्वाहन करना एक सामान्य बात है।
यह पर्व हमारे देश में शांति, समृद्धि और सौहार्द्र की सौगात लाये।"
******
वीके/केएसडी/एमएस/पी-3513
(रिलीज़ आईडी: 1500579)
आगंतुक पटल : 27