कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

खरीफ फसलों का रकबा 1013 लाख हेक्टेयर के पार

प्रविष्टि तिथि: 25 AUG 2017 7:34PM by PIB Delhi

राज्यों से प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक 25 अगस्त, 2017 तक 1013.83 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी समय 1019.60 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की गई थी।

      यह जानकारी दी गई है कि 358.28 लाख हेक्टेयर में धान की बुवाई/रोपाई हुई है, जबकि 135.96 लाख हेक्टेयर में दलहन, 178.85 लाख हेक्टेयर में मोटे अनाज, 49.78 लाख हेक्टेयर में गन्ना और 119.67 लाख हेक्टेयर में कपास की बुवाई हुई है।

     अब तक हुई बुवाई और पिछले साल इसी समय के दौरान हुई बुवाई का ब्यौरा नीचे दिया गया है:-

लाख हेक्टेयर

फसल

2017-18 में रकबा

2016-17 में रकबा

धान

358.28

361.24

दलहन

135.96

141.35

मोटे अनाज

178.85

182.61

तिलहन

164.24

178.66

गन्ना

49.78

45.64

जूट एवं मेस्ता

7.05

7.56

कपास

119.67

102.54

कुल

1013.83

1019.60

 

***

वीके/एजी/सीएस–3539


(रिलीज़ आईडी: 1500746) आगंतुक पटल : 32