राष्ट्रपति सचिवालय
आर्मी गार्ड बटालियन के चेंज-ओवर समारोह को भारत के राष्ट्रपति ने देखा
भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने आज (25 अगस्त, 2017) को राष्ट्रपति भवन में नियुक्त आर्मी गार्ड बटालियन के चेंज ओवर समारोह को देखा
प्रविष्टि तिथि:
25 AUG 2017 6:00PM by PIB Delhi
| |
|
इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने जम्मू एवं कश्मीर लाइट इन्फेन्टरी (सियाचिन) के कर्नल अनिल झिन्झेरिया व अन्य अधिकारी और सैनिकों को अप्रैल, 2014 से अगस्त, 2017 तक सौपे गए कार्यों को पूर्ण करने के लिए बधाई दी। उन्होने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर लाइट इन्फेन्टरी भारतीय सेना की सबसे नई रेजीमेंटों में से एक है। तब भी इसकी 8 वीं बटालियन की शौर्य व पराक्रम की मूल्यवान परम्पराएँ है। इसकी पहचान ‘सूरमाओं के सूरमा’ अर्थात् ‘Bravest of brave’ की है। जसने 300 वीरता व विशिष्ट सेवा पुरस्कार जीते हैं जिनमे एक परमवीर चक्र, एक अशोक व एक महावीर चक्र हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर लाइट इन्फेन्टरी (सियाचिन) के 8 वीं बटालियन जवानों ने श्रेष्ठता के ऊँचे मानदण्ड स्थापित किए हैं। इस बटालियन के जवानों के साहस, बलिदान व निष्ठा से किए गए कार्य अपनी गाथा स्वयं कहते हैं।
प्रथम गोरखा रायफल्स की 5वीं बटालियन का राष्ट्रपति भवन में स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि इस बटालियन का भी उत्कृष्ट इतिहास है। इसने 200 वीरता व विशिष्ट सेवा पुरस्कार जीते हैं, जिनमे एकमात्र 1971 के युद्ध में तीन महावीर चक्र शामिल हैं। उन्होने विश्वास जताया कि सैरेमोनियल आर्मी गार्ड के अपने कर्त्तव्यों का पालन करते हुए यह टुकडी (यूनिट) श्रेष्ठता के ऊँचे मानदण्डो को बनाए रखेगी। उन्होने गोरखा रायफल्स की 5वीं बटालियन के कर्नल विजय उनियाल व अन्य अधिकारियों व जवानों को राष्ट्रपति भवन में सफलतापूर्वक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी।
***
वीके/पीकेए/एमबी/सीएल-3542
|
(रिलीज़ आईडी: 1500759)
आगंतुक पटल : 32