प्रधानमंत्री कार्यालय

महिला मोटरसाइकिल सवार समूह-बाइकिंग क्वींस ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 28 AUG 2017 1:55PM by PIB Delhi

गुजरात की 50 महिला मोटरसाइकिल सवारों के एक समूह-बाइकींग क्वींस ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

इस समूह का कहना है कि उन्होंने 13 राज्यों/संघ शासित प्रदेशों में 10,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की है और लोगों से सामाजिक विषयों पर बातचीत की है, जैसे की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत। उन्होंने 15 अगस्त, 2017 को लद्दाख के खारदुंग-ला में तिरंगा फहराया।

प्रधानमंत्री ने उनके प्रयासों की सराहना की और भविष्य में उनके सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

*****

अतुल तिवारी/शाहबाज हसीबी/बाल्‍मीकि महतो/अभय कुमार 


(रिलीज़ आईडी: 1500892) आगंतुक पटल : 35