प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री कल राजस्थान का दौरा करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
28 AUG 2017 8:10PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल 29 अगस्त, 2017 को राजस्थान का दौरा करेंगे।
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, "कल मैं बहादुरों की धरती, राजस्थान का दौरा करूँगा जहां मैं प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और उनकी आधारशिला रखूंगा।
मैं उदयपुर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करूँगा। वहां मैं प्रताप गौरव केंद्र का भी दौरा करूँगा, जहां मैं महान महाराणा प्रताप जी को अपना सम्मान अर्पित करुंगा।”
*****
अतुल तिवारी/शाहबाज हसीबी/बाल्मीकि महतो/अभय कुमार
(रिलीज़ आईडी: 1500991)
आगंतुक पटल : 30