प्रधानमंत्री कार्यालय
राजस्थान में कल प्रधानमंत्री का दौरा; कई प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का होगा उद्घाटन और अनावरण
प्रविष्टि तिथि:
28 AUG 2017 8:45PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल उदयपुर, राजस्थान की यात्रा करेंगे।
वे वहां कई प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं के उद्घाटन की आधारशिला रखेंगे, इन परियोजनाओं पर कुल परिव्यय 15,000 करोड़ रुपये अनुमानित है।
जिन परियोजनाओं का उद्घाटन होने वाला है वे- कोटा में चंबल नदी पर 6-लेन का केबल ब्रिज, 4 लेन का गोमती चौराहा- राष्ट्रीय राजमार्ग-8 का उदयपुर खंड और राष्ट्रीय राजमार्ग-758 के राजसमंद-भीलवाड़ा खंड का 4-लेन शामिल है। इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से जिसके लिए अधारशिला का पत्थर रखा जाना है, वह है जयपुर रिंग रोड।
प्रधानमंत्री वहां एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
बाद में, प्रधानमंत्री उदयपुर में प्रताप गौरव केंद्र की यात्रा करेंगे। यह केंद्र विभिन्न प्रदर्शनियों के माध्यम से मेवाड़ के पूर्व साम्राज्य के प्रसिद्ध राजा महाराणा प्रताप के जीवन, वीरता और उपलब्धियों के बारे में जानकारियां देता है।
******
अतुल तिवारी/शाहबाज हसीबी/बाल्मीैकि महतो/अभय कुमार
(रिलीज़ आईडी: 1500994)
आगंतुक पटल : 41