कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
केन्द्रीय सचिवालय के अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. जितेन्द्र सिंह से भेंट की
प्रविष्टि तिथि:
30 AUG 2017 6:07PM by PIB Delhi
सीएसएस समूह ‘ए’ अधिकारी एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जे.बी. शर्मा के नेतृत्व में केन्द्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 28 अगस्त, 2017 (सोमवार) को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डीओएनईआर), (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट की और समयबद्ध प्रोन्नति की मांग करते हुए उन्हें जानकारी दी कि इसमें अनावश्यक विलंब हो रहा है।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिए गए मांग पत्र के अनुसार एसएल-2012 के उप-सचिव 01 जुलाई, 2017 से निदेशक के रूप में पदोन्नति प्राप्त करने के योग्य हो चुके हैं, परंतु इस संबंध में विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक अब तक आयोजित नहीं हो पाई है।
डॉ. जितेन्द्र सिंह ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों और अधिकारियों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने कहा कि डीओपीटी सभी तथ्यों की जांच करने के पश्चात आवश्यक कार्रवाई करेगा।
*****

पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डीओएनईआर), (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 28 अगस्त, 2017 को नई दिल्ली में केन्द्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) अधिकारी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से ज्ञापन लेते हुए।
*****
वीके/जेके/डीके-3581
(रिलीज़ आईडी: 1501215)
आगंतुक पटल : 35