प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश से उत्पन्न स्थिति के बारे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से बात की, केंद्र द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया
प्रविष्टि तिथि:
29 AUG 2017 7:20PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस से मुंबई और आसपास के इलाकों में हो रही लगातार बारिश से पैदा हुई स्थिति के बारे में बात की है। राज्य के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश से उत्त्पन्न स्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र सरकार को केंद्र सरकार द्वारा हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “मुंबई और आस-पास के इलाकों में हो रही लगातार बारिश से पैदा हुई स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फड़नवीस से बात की।
राज्य के कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार महाराष्ट्र सरकार को हर संभव मदद करेगी।
भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए, मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित रहने तथा सभी आवश्यक सावधानियां बरतने का आह्वान किया।”
******
अतुल तिवारी/शाहबाज हसीबी/बाल्मीकि महतो/अभय कुमार
(रिलीज़ आईडी: 1501218)
आगंतुक पटल : 27