प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री ने उदयपुर में कई प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी; प्रताप गौरव केंद्र का दौरा किया

प्रविष्टि तिथि: 29 AUG 2017 4:25PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उदयपुर, राजस्थान में कई प्रमुख राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी।

इस अवसर पर बोलते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि वह मेवाड़ की "वीर भूमि" पर आकर बहुत आनंदित हैं।

प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया कि कठिनाई की इस घड़ी में केंद्र सरकार उनके साथ खड़ी है और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लोग इन चुनौतियों से मुकाबले करेंगे और इससे भी अधिक जोश से आगे बढ़ेंगे।

एक समारोह में, प्रधानमंत्री ने कहा कि 15000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का आज या तो उद्घाटन किया जा रहा है या शुरू किया जा रहा है (नींव का पत्थर रखा जा रहा है)।

प्रधानमंत्री ने कहा आधारभूत संरचना परियोजनाएं देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि भारत अब आधारभूत संरचना परियोजनाएं, विशेष रूप से कनेक्टिविटी परियोजनाओं में देरी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि सड़क जैसे परियोजनाएं लोगों को जीवन में नई ऊर्जा देती हैं।

प्रधानमंत्री ने, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू किए गए स्वर्ण चतुर्भुज योजना को याद किया और कहा कि इससे किसान बाजारों से जुड़े, जिससे उन्हें फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि राजस्थान को बेहतर आधारभूत संरचना के माध्यम से पर्यटन में बहुत फायदा हो सकता है, जिससे रोज़गार का अवसर मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के बारे में बात की, जिसके अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को एलपीजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं और जिससे विशेष रूप से महिलाओं को लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जीएसटी ने अंतरराज्यीय सीमाओं पर लंबे इंतजार के समय को समाप्त किया है और देश की अर्थव्यवस्था को बेहद लाभान्वित किया है।

बाद में, प्रधानमंत्री ने प्रताप गौरव केंद्र की यात्रा की जिससे मेवाड़ के पूर्व साम्राज्य के प्रसिद्ध राजा महाराणा प्रताप के जीवन, वीरता और उपलब्धियों के बारे में जानकारियां मिलती है।

******

अतुल तिवारी/शाहबाज हसीबी/बाल्‍मीकि महतो/अभय कुमार 

 


(रिलीज़ आईडी: 1501219) आगंतुक पटल : 34