कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
देश में वर्ष 2016-17 के दौरान बागवानी फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन लगभग 300 मिलियन टन होने का अनुमान
वर्ष 2016-17 में बागवानी फसलों के तहत क्षेत्रफल 24.5 मिलियन हेक्टेयर से बढ़कर 25.1 मिलियन हेक्टेयर हो गया
चालू वर्ष के दौरान रिकार्ड फलों का उत्पादन 93.7 मिलियन टन होने का अनुमान
सब्जियों का रिकॉर्ड उत्पादन लगभग 176 मिलियन टन
फूलों का उत्पादन लगभग 2.3 मिलियन टन होने का अनुमान
स्पाइस का रिकॉर्ड उत्पादन लगभग 8.2 मिलियन टन होने का अनुमान
रोपण फसलों का उत्पादन रिकॉर्ड 18.3 मिलियन टन होने का अनुमान
मसालों का उत्पादन रिकॉर्ड लगभग 8.2 मिलियन टन होने का अनुमान है
वर्ष 2016-17 के लिए विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्र और उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान
प्रविष्टि तिथि:
31 AUG 2017 5:02PM by PIB Delhi
कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग ने वर्ष 2016-17 के लिए बागवानी फसलों के क्षेत्र एवं उत्पादन का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया है। ये अनुमान देश में विभिन्न राज्य/संघ शासित प्रदेशों से प्राप्त जानकारी पर आधारित हैं।
निम्न तालिका में वर्ष 2016-17 के दूसरे अग्रिम अनुमान और वर्ष 2015-16 के अंतिम अनुमान के साथ वर्ष 2016-17 के लिए बागवानी फसलों के क्षेत्र एवं उत्पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान का सार प्रस्तुत किया गया है:
(क्षेत्र‘000हेक्ट. में, उत्पादन ‘000एमटी में)
|
कुल बागवानी
|
2016-17 (तीसरा अग्रिम अनुमान)
|
2016-17 (दूसरा अग्रिम अनुमान)
|
2015-16 (अंतिम)
|
निम्नलिखित के संबंध में वर्ष2016-17 (तीसरा अग्रिम अनुमान) का % परिवर्तन:
|
|
2016-17
|
2015-16
|
|
(दूसरा अग्रिम अनुमान)
|
(अंतिम)
|
|
क्षेत्र
|
25109
|
24925
|
24472
|
0.7
|
2.6
|
|
उत्पादन
|
299853(रिकॉर्ड)
|
295164
|
286188
|
1.6
|
4.8
|
वर्ष 2016-17 "तीसरा अग्रिम अनुमान" की मुख्य विशेषताएं:
· देश में वर्ष 2016-17 के दौरान बागवानी फसलों का उत्पादन रिकॉर्ड लगभग 300 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो कि पिछले वर्ष अर्थात 2015-16 के अनुमान की तुलना में 4.8% अधिक है।
· वर्ष 2016-17 में बागवानी फसलों के तहत क्षेत्रफल 24.5 मिलियन हेक्टेयर से बढ़कर 25.1मिलियन हेक्टेयर हो गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.6% की रिकार्ड वृद्धि है।
· वर्तमान वर्ष के दौरान फलों का रिकॉर्ड उत्पादन 93.7 मिलियन टन होने का अनुमान है जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.9% अधिक है।
· सब्जियों का उत्पादन रिकॉर्ड लगभग 176 मिलियन टन होने का अनुमान है जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.2% अधिक है।
Ø देश में प्याज का अनुमानित उत्पादन 21.7 मिलियन टन है जो पिछले वर्ष की तुलना में 3.8% अधिक है। मुख्य प्याज उत्पादक राज्य हैं- महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात।
Ø वर्तमान वर्ष में देश में आलू का उत्पादन 43.4 मिलियन टन से बढ़ाकर रिकॉर्ड 48.2मिलियन टन हो गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 11.1% अधिक है। मुख्य आलू उत्पादक राज्य हैं- उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश और पंजाब।
Ø वर्तमान वर्ष के दौरान टमाटर का उत्पादन लगभग 19.5 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.3% अधिक है। मुख्य टमाटर उत्पादक राज्य हैं- मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और गुजरात आदि।
• फूलों का उत्पादन लगभग 2.3 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.3% अधिक है।
• सुगंधित एवं औषधीय पौधों का उत्पादन लगभग 1.04 मिलियन टन होने का अनुमान है जो पिछले वर्ष की तुलना में 2% अधिक है।
• वर्तमान वर्ष के दौरान रोपण फसलों (सुपारी, अखरोट, काजू, कोको और नारियल) का उत्पादन रिकॉर्ड 18.3 मिलियन टन होने का अनुमान है जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.2% अधिक है।
• मसालों का उत्पादन रिकॉर्ड लगभग 8.2 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17.4% अधिक है।
कृपया आंकड़ों के लिए यहां क्लिक करें
SS
(रिलीज़ आईडी: 1501372)
आगंतुक पटल : 46