वित्‍त मंत्रालय

श्री राजीव कुमार, आईएएस ने वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में नए सचिव के रूप में पदभार संभाला 

प्रविष्टि तिथि: 01 SEP 2017 8:33PM by PIB Delhi
 
श्री राजीव कुमार, आईएएस (जेएच: 84) ने आज वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में नए सचिव के रूप में पदभार संभाल लिया। श्री राजीव कुमार अपनी पूर्ववर्ती पोस्टिंग में विशेष सचिव एवं संस्थापन अधिकारी, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग थे। श्री राजीव कुमार को 30 से भी अधिक वर्षों की अपनी सेवा अवधि में व्यापक प्रशासनिक अनुभव प्राप्‍त है, जिस दौरान उन्होंने अपने गृह राज्य झारखंड में प्रशासनिक पोस्टिंग सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। श्री कुमार ने केन्द्र सरकार में भी विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उनकी पोस्टिंग 19 मार्च 2012 से लेकर 12 मार्च 2015 तक वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग में पहले संयुक्त सचिव और बाद में अपर सचिव के रूप में की गई थी। बाद में उन्होंने 12 मार्च 2015 से लेकर 30 अगस्‍त.2017 तक संस्‍थापन अधिकारी और अपर/विशेष सचिव, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के रूप में पदभार संभाला।
 

*****



वीके/आरआरएस- 3614

(रिलीज़ आईडी: 1501506) आगंतुक पटल : 38