उप राष्ट्रपति सचिवालय

उप राष्‍ट्रपति ने ओणम की पूर्व संध्‍या पर लोगों को शुभकामनाएं दी 

प्रविष्टि तिथि: 03 SEP 2017 11:57AM by PIB Delhi
 
भारत के उपराष्‍ट्रपति श्री एम.वेंकैया नायडू ने ओणम के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। एक संदेश में उन्‍होंनें कहा है कि ओणम का त्‍यौहार पारंपरिक श्रद्धा और उल्‍लास से मनाया जाता है यह हमारे समाज में कृषि की सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण भूमिका का प्रतिबिंब है। उन्‍होंने यह भी कहा कि केरल में ओणम 10 दिन से भी अधिक दिनों तक मनाया जाता है । इस दौरान विभिन्‍न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है।

उपराष्‍ट्रपति के संदेश का मूल पाठ निम्‍नलिखित है:-

ओणम हमारे देश के विभिन्‍न भागों में फसल के मौसम के शुभारंभ का प्रतीक है। पारंपरिक श्रद्धा और उल्‍लास से मनाया जाने वाला यह पर्व भारतीय समाज में कृषि की केंद्रीय भूमिका का प्रतीक है। केरल में ओणम का पर्व दस दिन से भी अधिक समय तक मनाया जाता है इस जाता है इस दौरान नौका दौड़, नृत्‍य उत्‍सव फूलों से रंगोली और मार्शल आर्ट की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है। 

मैं कामना करता हूं कि यह पर्व हमारे देश में शांति समृद्धि और प्रसन्‍नता लेकर आए। 

वीके/पीकेए/आरके-3621

(रिलीज़ आईडी: 1501541) आगंतुक पटल : 34