अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय

श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का कार्यभार संभाला

प्रविष्टि तिथि: 04 SEP 2017 4:20PM by PIB Delhi

श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज केन्द्रीय अल्पसंख्यक-कार्य मंत्री पद संभाल लिया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री नकवी ने कहा कि हमने पिछले तीन वर्षों में “3 ई” अर्थात शिक्षा, रोजगार और सशक्तिकरण पर अपना ध्यान केन्द्रीत किया है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय सभी अल्पसंख्यकों के सामाजिक-आर्थिक एवं शैक्षणिक उन्नति सुनिश्चित करेगा। मंत्री महोदय ने जोर देकर कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों के ससम्मान सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री नकवी ने कहा कि सरकार ने अल्पसंख्यक वर्गों से संबंधित सभी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू किया है। उन्होंने आगे कहा कि सबका विकास और विश्वास पूर्ण वातावरण बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

 

*****

 

वीके/पीसी/एल–3628


(रिलीज़ आईडी: 1501633) आगंतुक पटल : 30