राष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 04 SEP 2017 5:06PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आज देश भर के शिक्षकों को बधाई दी।

अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, जो एक प्रख्यात दार्शनिक और शिक्षक भी थे, का जन्म-दिन प्रत्येक साल पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है। हमारे देश में गुरु-शिष्य की महान परंपरा रही है, जिसके तहत गुरु अपना ज्ञान अपने शिष्यों को प्रदान करते हैं और उन्हें सशक्त बनाते हैं। यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार प्रकट करें क्योंकि शिक्षक वह आदर्श पुरुष हैं जो बच्चों का मार्गदर्शन कर उन्हें अच्छा और उपयोगी इंसान बनाते हैं। शिक्षक बच्चों में सृजनात्मकता का विकास करते हैं और कुछ नया सीखने की उनमें जिज्ञासा पैदा करते हैं।

इस अवसर पर मैं डॉ. राधाकृष्णन के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और हमारे महान राष्ट्र के शिक्षकों को हार्दिक बधाई देता हूं।

वीके/एके/एसकेपी-3635 


(रिलीज़ आईडी: 1501647) आगंतुक पटल : 35