उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
04 SEP 2017 6:36PM by PIB Delhi
उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर देश के लोगों को बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन पांच सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माता होते हैं क्योंकि शिक्षक सभी बच्चों के भविष्य को आकार देते हैं और उन्हें एक एक जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं।
उपराष्ट्रपति का संदेश: राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर मैं देशवासियों को बधाई और शुभ कामनाएं देता हूं। देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पांच सितंबर को हर साल शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है। डॉ. राधाकृष्णन एक शिक्षाविद और विद्वान थे। शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माता होते हैं क्योंकि शिक्षक प्रत्येक बच्चे के भविष्य को आकार देते हैं और उन्हें एक एक जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। हमारे देश में शिक्षक दिवस एक खास अवसर होता है, इस दिन हजारों शिक्षकों को उनकी सेवाएं के लिए सम्मानित किया जाता है।
मैं राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के मौके पर हमारे देश के सभी शिक्षकों को बधाई और शुभ कामनाएं देता हूं।
वीके/एके/एसकेपी-3637
(रिलीज़ आईडी: 1501684)
आगंतुक पटल : 33