जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय
अर्जुन राम मेघवाल ने केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरुद्धार राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला
प्रविष्टि तिथि:
04 SEP 2017 7:41PM by PIB Delhi
श्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनरुद्धार राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। श्रम शक्ति भवन में उनके आगमन पर मंत्रालय के सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वर्तमान मंत्रीमंडल विस्तार से पहले श्री मेघवाल वित्त एवं कार्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री थे।
****
वीके/प्रवीन-3644
(रिलीज़ आईडी: 1501697)
आगंतुक पटल : 34